प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात: शक के चलते पिता ने बेटे की हत्या की…

प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात: शक के चलते पिता ने बेटे की हत्या की…

प्रयागराज(UP): UP के प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही 20 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। शुक्रवार देर रात हुये इस सनसनीखेज अपराध में आरोपी ने जूसर के हैंडल से बेटे का सिर कुचल दिया, फिर शव को कमरे में बंद कर घर में ताला लगाकर फरार हो गया। सुबह जब घर का दरवाजा खोला गया तो खून से लथपथ बेटे की लाश देख परिजनों के होश उड़ गये।

बेटे की हत्या से हिला UP, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी को पत्नी और बेटे के बीच अवैध संबंध का शक था, जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। वारदात की रात भी झगड़ा बढ़ा, जिसके बाद मां मायके चली गई और इसी बीच आरोपी ने इस खौफनाक कदम को अंजाम दे दिया। घटना के बाद घर के बाकी बेटे छत पर सो रहे थे, जिन्हें सुबह इस हत्या की जानकारी मिली। खबर मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाये गये और परिजनों के बयान दर्ज किये गय

इसके बाद दो टीमों का गठन कर आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। कड़ाई से पूछताछ में उसने साफ कबूल किया कि “मुझे शक था, इसलिए मार डाला।”पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है और पहले अपने भाई पर भी इसी तरह का शक कर चुका है। इस घटना के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है, मां बेसुध है और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है, जबकि पूरे मामले की जांच जारी है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *