झारखंड लोक सेवा आयोग की JET परीक्षा में भारी अव्यवस्था, दो विषयों के एग्जाम रद्द…

झारखंड लोक सेवा आयोग की JET परीक्षा में भारी अव्यवस्था, दो विषयों के एग्जाम रद्द…

बोकारो(JHARKHAND ): झारखंड पात्रता परीक्षा (JET Exam 2026) के दौरान बोकारो के सेक्टर-9 स्थित सरदार पटेल पब्लिक स्कूल केंद्र पर रविवार को भारी अव्यवस्था ने सिस्टम की पोल खोल दी। तय समय पर प्रश्न पत्र नहीं पहुंचा, बायोमेट्रिक तक नहीं हुआ और करीब 729 अभ्यर्थियों को बिना परीक्षा दिलाये ही दोपहर 12:30 बजे बाहर कर दिया गया। दूर-दराज से आये छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और केंद्र के बाहर जमकर हंगामा हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुये DC अजय नाथ झा मौके पर पहुंचे, लेकिन छात्रों का आक्रोश देर तक बना रहा। इस बीच झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने बड़ा फैसला लेते हुये दो विषयों शिक्षा (बोकारो) और उड़िया (रांची) की परीक्षा रद्द कर दी है। कुछ केंद्रों पर प्रश्न पत्र की कमी और कहीं अपठनीय पेपर को इसकी वजह बताई गई। गड़बड़ी यहीं नहीं रुकी।

बोकारो के एक अन्य केंद्र पर संस्कृत के बंडल में मानवशास्त्र का प्रश्न पत्र भेज दिया गया, जिससे परीक्षा शुरू होने में करीब 20 मिनट की देरी हुई। बाद में सुधार कर परीक्षा शुरू कराई गई, लेकिन इससे आयोग की तैयारी पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं। अब रद्द हुये विषयों की नई तिथि जल्द जारी की जायेगी।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *