पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! CAPF और असम राइफल्स भर्ती में मिलेगा आरक्षण और आयु सीमा में छूट

पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! CAPF और असम राइफल्स भर्ती में मिलेगा आरक्षण और आयु सीमा में छूट

नई दिल्ली: भारत सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) और असम राइफल्स (AR) में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और राइफलमैन पदों की भर्ती के लिए ‘पूर्व अग्निवीर’ नाम से नई भर्ती श्रेणी बनाई है। सरकार ने इसकी जानकारी संसद के मानसून सत्र के दौरान दी। इस संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में लिखित रूप में पिछले सप्ताह दिया।

सरकार ने क्या बदलाव किए हैं?

सरकार के मुताबिक, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) और असम राइफल्स (AR) में बनाई गई इस नई श्रेणी के लिए कई नए प्रावधान किए गए हैं।

इन प्रावधानों के तहत 50 प्रतिशत आरक्षण रखा गया है। इसके साथ ही भर्ती के लिए तय अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी।

इसके अलावा पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

साथ ही उन्हें शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और लिखित परीक्षा से भी छूट दी गई है।

क्या है अग्निवीर योजना ? 

अग्निवीर भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना (थल, वायु और नौसेना) में चार साल के लिए भर्ती होने वाले युवा सैनिक हैं. यह चार साल की सर्विस है. इसमें मासिक वेतन 30 हजार है. वहीं चार साल बाद लगभग 11.7 लाख का कर मुक्त सेवानीधि पैकेज भी शामिल है. इस सेवा को पूरी करने वाले पूर्व अग्निवीरों के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स में 50 प्रतिशत रिजर्वेशन का प्रावधान भी रखा गया है. 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *