पूर्वी टुंडी कोरैया गांव में करैत सांप के डसने से सगे भाई बहनों की मौत…

पूर्वी टुंडी कोरैया गांव में करैत सांप के डसने से सगे भाई बहनों की मौत…

टुंडी(DHANBAD): (उमेश माहथा)पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के उकमा पंचायत अंतर्गत कोरैया गांव में ,जहरीले करैत सांप के काटने से दो सगे मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों में दिहाड़ी मजदूर श्यामलाल सोरेन की 7 वर्षीय बेटी सोरेन महिमा और 4 वर्षीय बेटा रितेश सोरेन शामिल हैं।
कैसे हुई घटना : मिली जानकारी के अनुसार, मां सिमोली सोरेन अपने दोनों मासूम बच्चे 7 वर्षीय महिमा सोरेन, 4 वर्षीय रितेश सोरेन रात में अपने खपड़ैल के मकान में एक साथ जमीन पर सोए हुए थे। इसी दौरान मध्य रात्रि को विषैले सांप करैत ने दोनों को डंस लिया। रात के अंधेरे में परिजनों को इस बात की भनक तक नहीं लग सकी। सुबह जब दोनों बच्चों के मुंह से अचानक झाग निकलने लगा, तब जाकर मां को किसी अनहोनी का अहसास हुआ। बदहवास परिजन आनन-फानन में दोनों बच्चों को लेकर धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे ने एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत की खबर से पूरा गांव स्वजनों के व विलाप क्रंदन से स्तब्ध हो गया। बच्चों का पिता श्यामलाल सोरेन घर से दूर तमिलनाडु में मजदूरी करता है। जब उसे फोन पर इस घटना की सूचना मिली, तो उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर सोनेत संथाल समाज के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष सह टुंडी विधानसभा क्षेत्र के झामुमो नेता रतिलाल टुडू ने घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी।तब प्रशासन हरकत में आई। पूर्वी टुंडी पुलिस पहुंची व मृतक बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा। इस संबंध में पूर्वी टुंडी अंचलाधिकारी सुरेश वर्णवाल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुआवजा प्रक्रिया शुरू की जायेगी व मृतक के स्वजनों को चार चार लाख मिलेंगे। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा अध्यक्ष भीमलाल भंडारी, मुखिया सुनिता देवी, झामुमो नेता आदि पहुंचे व शोक-संतप्त स्वजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *