झरिया विधायक रागिनी सिंह ने देवघर के प्रसिद्ध बाबा मंदिर की पूजा अर्चना…

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने देवघर के प्रसिद्ध बाबा मंदिर की पूजा अर्चना…

देवघर(DEVGHAR): रागिनी सिंह एवं संजीव सिंह ने रविवार को देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान विधायक रागिनी सिंह और मेयर संजीव सिंह ने एक साथ मंदिर में जलार्पण कर बाबा भोलेनाथ से झरिया, धनबाद समेत पूरे राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद दोनों बाबा बासुकीनाथ धाम भी पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भगवान शिव का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक यात्रा के दौरान मंदिर परिसर “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहा।

विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ की कृपा से क्षेत्र में शांति, खुशहाली और विकास बना रहे, यही प्रार्थना की गई है। वहीं मेयर संजीव सिंह ने कहा कि देवाधिदेव महादेव के दर्शन से मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा मिली है।

इस अवसर पर दोनों ने प्रदेशवासियों के सुखद भविष्य और जनकल्याण की भी कामना की।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *