पूर्वी चंपारण के आवासीय विद्यालय के खाने में मिली छिपकली, 6 छात्राएं हुईं बीमार

पूर्वी चंपारण के आवासीय विद्यालय के खाने में मिली छिपकली, 6 छात्राएं हुईं बीमार

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मंगलवार की रात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कई छात्राएं खाना खाने के बाद बीमार हो गईं। बताया जा रहा है कि रात के भोजन में छिपकली गिर गई थी।

खाना खाने के कुछ देर बाद कई छात्राओं को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। इसके बाद स्कूल की शिक्षिकाएं उन्हें तुरंत संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गईं। वहां छह छात्राओं का इलाज चल रहा है, जबकि बाकी छात्राओं को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती बच्चियों मेनका कुमारी (13 वर्ष), शिल्पी कुमारी (13 वर्ष), जहाना खातून (13 वर्ष), रागिनी कुमारी (17 वर्ष), अंशु कुमारी (13 वर्ष) ,रूपा कुमारी (16 वर्ष) शामिल हैं। अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. धीरज कुमार ने बताया कि बच्चियों का इलाज किया जा रहा है। अभी सभी खतरे से बाहर हैं।

अस्पताल में इलाजरत छात्रा मेनका कुमारी व शिल्पी कुमारी बताया कि खाना में छिपकली दिखाई दिया तबतक कुछ बच्चियां खाना खा चुकी थी। भोजन में छिपकली मिलने की सूचना के बाज छात्रावास में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बता दें उक्त कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में 87 छात्रा नामांकित हैं। उनमें मंगलवार को 73 छात्राएं विद्यालय में उपस्थित थी। विद्यालय की वार्डन अवकाश पर हैं।

उनकी अनुपस्थिति में काम देख रहीं शिक्षिका ने बताया कि विद्यालय में बच्चियों को भोजन परोसा जा रहा था। जबतक भोजन में छिपकली दिखी तबतक दर्जन भर छात्राओं ने भोजन कर लिया था। इसके बाद भोजन रोक दिया गया। बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *