पुलिस के प्रभाव का इस्तेमाल कर महिला से दुष्कर्म के आरोप में सिविक वॉलंटियर गिरफ्तार…

पुलिस के प्रभाव का इस्तेमाल कर महिला से दुष्कर्म के आरोप में सिविक वॉलंटियर गिरफ्तार…

दुर्गापुर(DURGAPUR): लगातार महिला से दुष्कर्म के आरोप में सिविक वॉलंटियर गिरफ्तार। पुलिस के प्रभाव का इस्तेमाल कर घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी! उसी आरोप के आधार पर सिविक वॉलंटियर चिरंजीत साहा को गिरफ्तार किया गया। वह दुर्गापुर के कोकओवन थाना क्षेत्र के विद्यासागर पल्ली का निवासी है। शनिवार को उसे दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया।

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि इस साल 28 अप्रैल को एक महिला ने दुर्गापुर महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने दावा किया कि 2025 के अक्टूबर महीने से सिविक वॉलंटियर चिरंजीत उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि अगर वह इस बारे में किसी को बताएगी तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।

जांच के आधार पर कोकओवन थाना इलाके के विद्यासागर पल्ली से आरोपी सिविक वॉलंटियर को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद रविवार को उसे दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया। न्यायाधीश ने पांच दिन की पुलिस हिरासत का आदेश दिया। सिविक वॉलंटियर की गिरफ्तारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *