पाकिस्तान में TikTok स्टार शम्सो बीबी की गोली मारकर हत्या, 13 लाख से ज्यादा थे फॉलोअर्स

पाकिस्तान में TikTok स्टार शम्सो बीबी की गोली मारकर हत्या, 13 लाख से ज्यादा थे फॉलोअर्स

पाकिस्तान के इस्लामाबाद के पास टैक्सिला में 14 अगस्त को TikTok की मशहूर क्रिएटर शम्सो बीबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की शम्सो बीबी सोशल मीडिया पर ‘आयशा गिलामाना’ नाम से मशहूर थीं और उनके 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

बताया जा रहा है कि उन्हें पहले से पैसों के लेन-देन को लेकर धमकियां मिल रही थीं। पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के दिन हुई इस हत्या के बाद उनके परिवार ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

बाइक सवार हमलावरों ने रोकी कार

शम्सो बीबी के पिता फजल साहिबजादा की शिकायत के मुताबिक, उनकी बेटी को काशिफ नाम के एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने उन्हें टैक्सिला में अपने घर के बाहर आने के लिए कहा था।

इसके बाद शम्सो बीबी अपने परिवार के लोगों के साथ कार से एक बाजार के पास पहुंचीं। तभी बाइक पर सवार दो लोगों ने उनकी कार को रोक लिया और उन पर गोली चला दी। पुलिस के अनुसार, गोली शम्सो बीबी की गर्दन में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

CCTV में कैद हुई घटना

सोशल मीडिया पर सामने आए एक CCTV वीडियो में दो बाइक सवार लोगों को कार को रोकते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक व्यक्ति पिस्तौल निकालकर कार के पास से गोली चलाता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस अब CCTV फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने 4 संदिग्धों को पकड़ा

ARY न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें कथित तौर पर वे दो लोग भी शामिल हैं, जिन पर हमलावर को घटना के बाद भागने में मदद करने का आरोप है।

पुलिस हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

क्या बोले शम्सो बीबी के पिता
अरब न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, साहिबजादा ने शिकायत में कहा, “मेरी बेटी शम्सो बीबी टिकटॉक वीडियो बनाती थी और पिछले तीन-चार साल से ऐसा कर रही थी. इसके बाद परिवार ने बीबी का टिकटॉक अकाउंट डिलीट कर दिया और उनका यूट्यूब पेज भी अब दिखाई नहीं दे रहा है.

साहिबजादा ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को पैसे लौटाने की मांग को लेकर 2 लोगों से धमकियां मिल रही थीं. उन्हें पक्का यकीन है कि उन दोनों में से कोई एक उसकी हत्या के लिए जिम्मेदार हो सकता है. पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर ज्यादा फ़ॉलोअर्स वाली महिलाओं पर हमलों के मामले बढ़ते जा रहे हैं.

डेटा रिपोर्टल की डिजिटल 2026 पाकिस्तान रिपोर्ट के मुताबिक 2025 के आखिर तक पाकिस्तान में 18 साल और उससे अधिक उम्र के 7.99 करोड़ यूजर्स टिकटॉक पर थे. हाल की घटनाओं में टिकटॉक पर कंटेंट बनाने वाली कई महिलाओं की हत्या कर दी गई है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *