पाकिस्तान ने 24 मई तक भारतीय विमानों पर लगाया प्रतिबंध, एयरस्पेस बंद…

पाकिस्तान ने 24 मई तक भारतीय विमानों पर लगाया प्रतिबंध, एयरस्पेस बंद…

DESK :भारत-पाकिस्तान के बीच एक बार फिर हवाई तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। पाकिस्तान ने भारत के विमानों के लिए अपना एयरस्पेस 24 मई 2026 तक बंद करने का फैसला लिया है।पाकिस्तान के इस फैसले के तहत सभी भारतीय-पंजीकृत, पट्टे पर लिए गए, वाणिज्यिक और सैन्य विमानों को उसके हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। यह आदेश ‘नोटिस टू एयरमेन’ यानी NOTAM के जरिए जारी किया गया है।बताया जा रहा है कि यह कदम पहले जारी नोटिस की अवधि खत्म होने से पहले ही बढ़ा दिया गया है। इससे दोनों देशों के बीच हवाई आवाजाही पर असर पड़ सकता है।

गौरतलब है कि पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी, भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के विमानों के लिए अपने-अपने एयरस्पेस बंद कर दिए थे।हालांकि, पाकिस्तान के इस फैसले के पीछे कूटनीतिक और सुरक्षा कारण बताए जा रहे हैं, लेकिन इसे दोनों देशों के बीच जारी तनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।फिलहाल इस प्रतिबंध का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट और समय पर पड़ सकता है, जिससे एयरलाइंस और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *