केंदुआडीह के लोगों ने मशाल जुलूस निकाल कर जताया विरोध.. भू धंसान प्रभावित बंद NH सड़क को ठीक कर पुनः खोलने की मांग…

केंदुआडीह के लोगों ने मशाल जुलूस निकाल कर जताया विरोध.. भू धंसान प्रभावित बंद NH सड़क को ठीक कर पुनः खोलने की मांग…

केन्दुआ(DHANBAD): अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत केन्दुआ भूध्सान , गैस रिसाव , से प्रभावित लोगों के द्वारा मंगलवार की संध्या को एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया मशाल जुलूस केन्दुआ पांच नम्बर से होते हुए गंशाडीह पुराना थाना केन्दुआ बाजार होते हुए करकेन्द मोड के पास समाप्त हुआ जुलूस मे BCCL प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई जुलूस मे भारी संख्या मे महिला एवं पुरुष शामिल थे मशाल जुलूस का नेतृत्व मंटू महतो कर रहे थे मंटू महतो ने पत्रकारो से बात करते हुए कहा कि ये मशाल जुलूस गोधर गंसाडीह केन्दुआ सहित आस पास के लोगों के आक्रोश का नतीजा है BCCL और जिला प्रशासन को समझना होगा कि आखिर यहां के लोग क्यो सड़क पर उतर कर बीसीसील प्रशासन का विरोध कर रहे अगर बीसीसील ओपन कास्ट बन्द कर अंडर ग्राउण्ड माइन्स फिर से चलाना शुरू करे तो ऐसी नौवत नही आएगी प्रभावित लोग अपने हक और अधिकार के लिए सड़क पर आन्दोलन करने को वाध्य है इसका सबसे बड़ा कारण BCCL के उपेक्षापूर्ण रवैया है हमलोग इस मशाल जुलूस के माध्यम से गुंगे बहरे BCCL के अधिकारियों को ये संदेश देना चाहते है कि यहा के जनता के खिलाफ कोई ऐसा कदम न उठावे जिसके कारण यहां के जनता उग्र आन्दोलन को वाध्य हो, वही जितू पासवान BCCL और DGMS पर भी जमकर बरसे , ऊन्होंने कहा कि BCCL केन्दुआ के लोगों को डराने धमकाने का प्रयास न करे ,DGMS के लपरवाही का ही नतीजा है रांची धनबाद मुख्य मार्ग अवरुद् हो गया है ,अगर DGMS अपने कार्यो का निर्वाहन सही ढंग से किया होता तो ऐसी परिस्थिति पैदा नही होती, BCCL का एक मात्र उद्देशय लोगों को भू धंसान,गैस रिसाव का भय दिखाकर यहां से लोगों को भगाना चाहती है.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *