केदारनाथ धाम के कपाट खुले, 6 महीने बाद बाबा केदार के दर्शन शुरू…

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, 6 महीने बाद बाबा केदार के दर्शन शुरू…

उत्तराखंड(UTRAKHAND): उत्तराखंड से बड़ी आस्था की खबर सामने आ रही है, जहां आज सुबह 8 बजे केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। मंदिर को इस बार करीब 51 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा धाम भक्तिमय माहौल में डूब गया।
कपाट खुलने से पहले वैदिक मंत्रोच्चार, रावल की विशेष पूजा और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हुए। इसके साथ ही छह महीने तक चलने वाली केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है।

बता दें कि 21 अप्रैल की शाम बाबा केदार की पंचमुखी डोली धाम पहुंच चुकी थी और तभी से श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था।
इस वर्ष केदारनाथ यात्रा पिछले साल की तुलना में पहले शुरू हुई है। जहां 2025 में कपाट 2 मई को खुले थे, वहीं इस बार 22 अप्रैल को ही श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर मिल गया है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, केदारनाथ मंदिर के कपाट हर साल करीब 6 महीने के लिए बंद रहते हैं और फिर शुभ मुहूर्त में खोले जाते हैं।
अब देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के केदारनाथ पहुंचने की संभावना है, जिससे पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *