तेजप्रताप यादव और प्रशांत किशोर की देर रात मुलाकात, बिहार में नए राजनीतिक समीकरण के संकेत…

तेजप्रताप यादव और प्रशांत किशोर की देर रात मुलाकात, बिहार में नए राजनीतिक समीकरण के संकेत…

बिहार(BIHAR):बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और नेता तेजप्रताप यादव ने मंगलवार देर रात जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर से मुलाकात की।

यह मुलाकात पटना के शेखपुरा हाउस स्थित प्रशांत किशोर के आवास पर हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और भविष्य की रणनीति पर लंबी चर्चा हुई।
गौरतलब है कि प्रशांत किशोर लंबे समय से बिहार में परिवारवाद की राजनीति को लेकर तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी जैसे नेताओं पर निशाना साधते रहे हैं। ऐसे में तेजप्रताप यादव से उनकी यह मुलाकात कई राजनीतिक मायने निकाल रही है।

सूत्रों के मुताबिक, 2025 के विधानसभा चुनाव में दोनों ही नेताओं को निराशा हाथ लगी थी। तेजप्रताप यादव महुआ सीट से चुनाव हार गए थे, वहीं प्रशांत किशोर की पार्टी भी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।
मुलाकात के बाद तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यह बैठक सिर्फ औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें जनहित, जनता की अपेक्षाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर गंभीर चर्चा हुई। उन्होंने इस संवाद को अपने राजनीतिक जीवन का महत्वपूर्ण अनुभव बताया और भविष्य में सकारात्मक राजनीति की दिशा में आगे बढ़ने का संकेत दिया।

तेजप्रताप यादव ने अपने पोस्ट में राहुल गांधी सहित कई बड़े नेताओं को टैग भी किया है, जिससे इस मुलाकात की राजनीतिक अहमियत और बढ़ गई है।
अब सवाल यह है कि क्या बिहार की राजनीति में एक नया गठजोड़ आकार ले रहा है, या यह सिर्फ एक राजनीतिक संवाद भर है—इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *