दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ा मैसेज दिया. युवराज छात्र आंदोलन पर बोलने वाले पहले क्रिकेटर बन गए. युवी की बात छात्रों और सरकार के लिए जानना बहुत जरूरी है.
उन्होंने छात्रों, बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के हक को लेकर बात की. इसके अलावा उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिए भारत के भविष्य के लिए समाधान निकाला जा सकता है.
युवी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “हर बच्चे, छात्र, महिला और पुरुष के लिए, आप शाति से सीखने, सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के अवसर के हकदार हैं.“
उन्होंने आगे लिखा, “आपकी भलाई ही एक उज्ज्वल भारत की नींव है. आइए, देखभाल, अवसर और उम्मीद वाले समुदाय बनाने के लिए साथ आएं.”

अपनी बात को समाप्त करते हुए युवराज ने लिखा, “बातचीत के जरिए हम भारत के भविष्य के लिए कोई सौहार्दपूर्ण समाधान निकाल सकते हैं.”
बता दें कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी आंदोलन में सोमवार (20 जुलाई) को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की तरफ से संसद तक मार्च करने के आह्वान किया गया, जिस पर हजारों प्रदर्शनकारी सेंट्रल दिल्ली में इक्ट्ठा हुए.

