झूठा मामला दर्ज कर निर्दोष लोगों को फसाना बंद करो एवं पुनर्वास नीति के तहत हो विस्थापन- नागेशर पासवन
झरिया(JHARIA): नागरिक एकता मंच के सक्रिय सदस्य कुंदन पासवान के ऊपर लगाए गए झूठा मुकदमा वापस ले नहीं तो बाध्य होकर नागरिक एकता मंच आंदोलन करेगी उक्त बातें लोदना मे आयोजित संगठन की ओर से पत्रकार वार्ता में नागरिक एकता मंच के बिहार लाल चौहान एवं नागेश्वर पासवान ने लोदना मे कहा।
उन्होंने कहा कि पिछले तीनों गोलकडीह मैं एक घटना हुआ जिसमें हमारे संगठन के कुंदन पासवान का नाम एफ आइ आर मे में दर्ज कर दिया गया जो गलत है कुंदन पासवान डीपू धौरा के विस्थापितों की लड़ाई लड़ रहा है तथा कथित नेता प्रबंधन और ठेकेदार उन लोगों को वहां से हटाना चाहती है कुंदन पासवान उनका लड़ाई लड़ रहा था इसलिए एक षड्यंत्र के तहत उसको फसाया गया वहां के लोगों की मांग है कि उनको जरेडा के तहत विस्थापित किया जाए वरीय पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच करें और दोषी को सजा दे नागरिक एकता मंच तमाम जनप्रतिनिधि से आगह करती है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच हो विधायिका एवं राजनीतिक दबाव में प्रशासन काम ना करें दूसरे पक्ष के लोगों का भी शिकायत दर्ज किया जाए। जबकि सुरेंद्र पासवान ने कहा कि डीपू धौरा के लोग अपना हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे थे आज उनको लोडिंग पॉइंट से भी वंचित किया जा रहा है यह सब जानबूझकर किया गया ताकि गरीबों का आवाज दबाया जा सके मौके पर शुरू भुइया, यदु पासवान, राजाराम भुइया, राजू भुइया, भोला भुइया, राज कुमार भुइया आदि थे।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट
