नव निर्वाचित मेयर संजीव सिंह को नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र ने किया सम्मानित…

नव निर्वाचित मेयर संजीव सिंह को नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र ने किया सम्मानित…

धनबाद(DHANBAD):बलियापुर रोड स्थित नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र, धनबाद की ओर से धनबाद नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर संजीव सिंह को उनके आवास सिंह मेंशन पहुंचकर सम्मानित किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र के ऑर्गेनाइजेशन हेड दिवाकर तिवारी अपने सहयोगियों प्रातिक भारती, लल्लन राय एवं अशोक महतो के साथ उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मेयर संजीव सिंह का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

दिवाकर तिवारी ने कहा कि धनबाद शहर को नई दिशा देने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए मेयर संजीव सिंह के नेतृत्व में नगर निगम बेहतर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र सामाजिक कार्यों में सदैव आगे रहा है और आने वाले समय में नगर निगम के साथ मिलकर समाजहित में कार्य करने को तैयार है।

प्रातिक भारती ने कहा कि नशामुक्ति, युवा जागरूकता और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में संस्था लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मेयर संजीव सिंह के नेतृत्व में शहर में जनकल्याण एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।

मेयर संजीव सिंह ने नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग उन्हें नई जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने शहर के विकास, स्वच्छता, स्वास्थ्य तथा युवाओं के लिए बेहतर माहौल तैयार करने की बात कही।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *