
धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के अंतर्गत चल रहे “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के तहत आज बरटांड़ मंडल, धनबाद प्रखंड, केंदुआ मंडल एवं सरायढेला मंडल स्तरीय प्रशिक्षण बैठकों का विधिवत समापन हुआ।
प्रशिक्षण महाभियान के दूसरे दिन विभिन्न विषयों पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने “अंत्योदय से संतृप्ति” विषय पर अपने विचार रखते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर बल दिया।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर पार्टी की मूल विचारधारा को विस्तार से समझाया।
जिला मंत्री पंकज सिन्हा ने “सोशल मीडिया, नमो एप एवं सरल ऐप” के प्रभावी उपयोग पर प्रशिक्षण दिया।
जिला महामंत्री मानस प्रसून ने “भाजपा का इतिहास” विषय पर कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
पुरुषोत्तम रंजन ने कार्य विस्तार पे।
वहीं रमेश राही एवं नरेंद्र त्रिवेदी ने “बूथ प्रबंधन एवं मन की बात” विषय पर संगठनात्मक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
समापन सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह रहे।
प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सांगठनिक कौशल, अनुशासन एवं कार्यपद्धति के प्रति जागरूक किया गया। अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ही भाजपा कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी शक्ति है।
मुख्य अतिथि पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि,
“भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के भाव से कार्य करता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का अंत्योदय का सिद्धांत आज भी हमारी नीतियों और कार्यक्रमों का मूल आधार है। यह प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त एवं संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने का सशक्त माध्यम है। हमें बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।”
जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि,
“यह प्रशिक्षण महाभियान केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व और संगठन की मजबूती का आधार है। ‘अंत्योदय से संतृप्ति’ के लक्ष्य को लेकर हमें हर घर तक पहुंचना है। संगठन की रीति-नीति, अनुशासन और कार्यपद्धति को अपनाकर ही हम भाजपा को और अधिक सशक्त बना सकते हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं, और उनके सतत प्रशिक्षण से ही संगठन निरंतर आगे बढ़ेगा।”
मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में मंडल अध्यक्ष गौतम चौधरी, हुल्लास दास, बसंती सिंह, रंजय सिंह, रवि सिन्हा, सदानंद वर्णवाल, विकास मिश्रा,राणा सिंह, पुरुषोत्तम रंजन, मनोज रिंकू, अमलेश सिंह, अमित सिंह, अजय मालाकार सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

