जिला प्रशासन,सीआईएसएफ एवं जेआरडीए संयुक्त रूप से मिलकर करें जांच – भोला भुइया ग्रामीण
झरिया(JHARIA): नॉर्थ तिसरा कोलियरी अंतरगर्त धौड़ा सुपरवाइजर संजय महतो एवं फागु नापीत के बचाव में उतरे गोल्डन पहाड़ी से हुए विस्थापित ग्रामीण किया प्रेस वार्ता, पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए भोला भुइया व अन्य ग्रामीणों ने छोट भैया नेताओं पर तीखा प्रहार करते हुए कहा की बिल्ली को दिया गया है दूध की रखवाली तो चट कर ही जायेगा ना, आज जो भी आरोप लगाने व धरना प्रदर्शन का खेल – खेल रहे हैं उनकी फ़िल्म जल्द ही फलाप होने को है, बताते चलें की लोदना एरिया 10 में कई यूनियन के नेता असंगठित मजदूरों के हित की बातें जरूर करते हैं, पर उनकी कथनी और करनी में काफी फर्क नजर आती है, जब परियोजना का विस्तारिकरण होने लगी तो आड़े आ रही बड़ी संख्या में ग्रामीणों को विस्थापित व पुनर्वास नीति के तहत लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने के लिए सभी क्षेत्रीय नेताओं ने बीसीसीएल प्रबंधन पर दबाव बनाया जिसके कारण प्रबंधन ने सभी छोट भैया नेताओं को अपने- अपने क्षेत्र में रह रहे लोगों को चिन्हित कर लिस्ट की मांग किया और नेताओं ने दिया भी, जिसके बाद प्रबंधन ने उन सभी नेताओं के डिमांड अनुसार किसी को दो सौ तो किसी को तीन सौ आवास सौंप दिया, जिसके बाद कुछ नेताओं ने अपने लोगों को कर्मा टांड में बसाया भी वहीं कुछ नेताओं ने इसे अपनी कमाई का जरिया बनाते हुए मोटी रकम वसूली कर आवास बेचने का काम किया,जिससे जो लोग प्रभावित थे उन्हें आवास नहीं मिलने की सूचना मिलने पर धौड़ा सुपरवाइजर प्रबंधन के आदेश पर कर्मा टांड में अबैध रूप से रह रहे लोगों की जांच पड़ताल करने लगे तो उल्टा ही धौड़ा सुपरवाइजर पर खरीद बिक्री का आरोप लगाने का काम कर रहे वो सरासर गलत है, हमलोग लगभग एक सौ की संख्या में गोल्डन पहाड़ी से विस्थापित होकर आया हूँ और मै भोला भुइया जिला प्रशासन, सीआईएसएफ और जेआरडीए अधिकारीयों से मांग करता हूँ कि वैसे नेताओं और अबैध घुसपेटियों को चिन्हित कर अविलम्ब निकालते हुए उन सभी पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करें , आज जो भी लोग कर्मा टांड में बसे हैं और भयमुक्त हैं वो संजय महतो एवं भागु नापीत की देन है, जो हर सुख दुःख में लोगों के साथ खड़े होकर सुरक्षित बसाने में अपना योगदान दें रहे हैं,
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

