धनबाद में स्वास्थ्य विभाग की सख्ती: असर्फी अस्पताल मामले पर RDD की जांच तेज, न्याय की मांग हुई मुखर….

धनबाद में स्वास्थ्य विभाग की सख्ती: असर्फी अस्पताल मामले पर RDD की जांच तेज, न्याय की मांग हुई मुखर….

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई ने हड़कंप मचा दिया है। झारखंड स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक यानी RDD ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान कई अहम मुद्दों पर बैठक की।निरीक्षण के दौरान RDD धनबाद सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे, जहां जिले के अस्पतालों की व्यवस्था, संसाधनों और आम लोगों को मिल रही सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस बैठक में रागिनी सिंह भी शामिल हुईं।बैठक के दौरान असर्फी अस्पताल से जुड़ा विवादित मामला मुख्य केंद्र में रहा। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने बकाया राशि के कारण मृतक के शव को परिजनों को सौंपने से इनकार कर दिया था, जिससे पूरे जिले में आक्रोश फैल गया।मामले में संजीव सिंह के हस्तक्षेप के बाद भुगतान कर शव को मुक्त कराया गया। इस घटना ने निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RDD ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मामले की गहन जांच जारी है। सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर कार्रवाई तय होगी।वहीं विधायक रागिनी सिंह ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।

मृतक की पत्नी ने भी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल, इस पूरे मामले ने स्वास्थ्य व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है, और अब सबकी नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *