
धनबाद(DHANBAD): धनबाद के पूटकी मूनीडीह क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। BCCL के कोल वाशरी डंप में लोडिंग कर रहे मजदूरों पर अचानक स्लरी कोयले का मलबा गिर गया, जिससे कई मजदूर उसके नीचे दब गए।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 4 से अधिक मजदूरों के दबने की आशंका जताई जा रही है।
घटना के समय मौके पर एक दर्जन से अधिक मजदूर काम कर रहे थे।हादसे के बाद प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अब तक 3 मजदूरों के शव मलबे से निकाले जा चुके हैं, जबकि अन्य मजदूरों की तलाश जारी है।मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।
प्रशासन और स्थानीय टीम पूरी कोशिश में जुटी है कि जल्द से जल्द सभी फंसे मजदूरों को बाहर निकाला जा सके।
फिलहाल पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

