धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी प्रतिनिधिमंडल ने डीसी और एसएसपी से की मुलाकात, सीओ पर कार्रवाई की मांग…

धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी प्रतिनिधिमंडल ने डीसी और एसएसपी से की मुलाकात, सीओ पर कार्रवाई की मांग…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को धनबाद के उपायुक्त (डीसी) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं जिला सचिव देवेन्द्र पासवान द्वारा दर्ज कराए गए आवेदन पर अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होने को लेकर जवाब मांगा।

प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को बताया कि धनबाद अंचल अधिकारी (सीओ) के खिलाफ धनबाद थाना में लिखित शिकायत दी गई थी, जिसमें जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने डीसी एवं एसएसपी से मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए निष्पक्ष जांच एवं प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। साथ ही यह भी पूछा कि अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगी।
प्रतिनिधिमंडल में शमशेर आलम, नवनीत नीरज, योगेंद्र सिंह योगी, शाहिद कमर, मनोज यादव, इरफान खान चौधरी, आदित्य आनंद, बीरेंद्र गुप्ता व अन्य उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *