कांग्रेस नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की निंदा…

कांग्रेस नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की निंदा…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष झारखंड सरकार समन्यवय समिती के सदस्य केशव महतो कमलेश ने धनबाद में जनसमस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे कांग्रेस नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि धनबाद अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार द्वारा धनबाद कांग्रेस जिलाधायक्ष संतोष कुमार सिंह सहित 18 कांग्रेस नेताओं पर केस करना लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के पानी, बिजली, प्रदूषण, भ्रष्टाचार महगांई और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रही है। शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करना हर नागरिक और राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन धनबाद में अधिकारियों द्वारा जनहित के आंदोलन को दबाने के लिए मुकदमे किए जा रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अलोकतांत्रिक है।
उन्होंने आरोप लगाया कि धनबाद के अंचल कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के खिलाफ उठ रही आवाज से सीओ घबराया हुआ है। जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय कांग्रेस नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डरने और झुकने वाली नहीं है। जनता के हक और अधिकार की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी। यदि जनसमस्याओं पर आवाज उठाने वाले नेताओं को प्रताड़ित किया जाएगा, तो कांग्रेस पूरे राज्य में आंदोलन को और तेज करेगी।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने की हर कोशिश का कांग्रेस मजबूती से जवाब देगी और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष लगातार जारी रहेगा। प्रदेश आध्यक्ष ने धनबाद के उपायुक्त श्री आदित्य रंजन से दुरभाष पर बात कर झूठा FIR वापस लेने का मांग किया है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *