धनबाद के IIT-ISM में कल RSS की युवा संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य वक्ता होंगे राकेश लाल

धनबाद के IIT-ISM में कल RSS की युवा संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य वक्ता होंगे राकेश लाल

धनबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, धनबाद महानगर द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार 19.07.2026 को “युवा संगोष्ठी” का आयोजन किया जाएगा। यह संगोष्ठी पूर्वाह्न 10:30 बजे से आई.आई.टी. आई.एस.एम. धनबाद के GJLT सभागार, नियर ओवल ग्राउंड में होगी।

कार्यक्रम में सरकारी, गैर-सरकारी, अर्ध-सरकारी कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत 20 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को आमंत्रित किया गया है।

बता दें कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्र सामाजिक सद्भाव संयोजक, बिहार-झारखंड राकेश लालजी होंगे। संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध, सामाजिक समरसता, स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य विषयों पर संवाद होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *