आसनसोल(WEST BENGAL ): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दोनों चरणों में हुई बंपर वोटिंग के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। मतदाताओं द्वारा बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने पर भाजपा की ओर से विभिन्न इलाकों में धन्यवाद यात्राएं निकाली जा रही हैं।
इसी क्रम में आसनसोल में भाजपा नेता कृषनेन्दु मुखर्जी के नेतृत्व में विशेष धन्यवाद यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों का अभिनंदन करते हुए लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी के लिए मतदाताओं को शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता ने बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है।
इस बीच भाजपा के कई उम्मीदवारों ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आगामी 4 मई, सोमवार को होने वाली मतगणना से पहले ईश्वर का आशीर्वाद लिया। नेताओं ने भारी मतों से जीत की कामना करते हुए प्रदेश में परिवर्तन का विश्वास जताया।
धन्यवाद यात्रा के दौरान भाजपा समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया। जगह-जगह पार्टी के झंडे और नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने लोगों का अभिवादन किया। वहीं पार्टी नेताओं ने दावा किया कि इस चुनाव में जनता ने भाजपा के पक्ष में व्यापक समर्थन दिया है, जिसका परिणाम मतगणना के दिन सामने आएगा।
NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

