सिंदरी शहरपुरा शिव मंदिर में पांच दिनों से शिवलिंग स्थापना को लेकर विभिन्न कार्यक्रम का हुआ समापन…

सिंदरी शहरपुरा शिव मंदिर में पांच दिनों से शिवलिंग स्थापना को लेकर विभिन्न कार्यक्रम का हुआ समापन…

सिंदरी(SINDRI)-सिंदरी शहरपुरा शिव मंदिर में पांच दिनों से शिवलिंग की पुनः स्थापना को लेकर किये जा रहे प्राण प्रतिष्ठा पूजा पाठ हवन जाप कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया।पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के प्रथम दिन कलश यात्रा,दितीय दिन भस्म महादेव आरती व गंगा आरती,तृतीय दिन भस्म आरती सह महादेव नृत्य, चतुर्थ दिन हवन जाप पूजा पाठ,पंचम दिन शिवलिंग स्थापना सह महा प्रसाद व भंडारा के साथ समाप्त हो गया।इसके बाद शाम को आयोजित कर्ताओं के द्वारा सिंदरी के पत्रकारों को सम्मानित किया गया।पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सफल बनाने में शहरपुरा शिव मंदिर कमिटी के सचिव दिनेश सिंह,दीपक कुमार दीपू,विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के सोनू गिरी,विदेशी सिंह,संजय सिंह,रासबिहारी सिंह,कामेश्वर सिंह, रजीत निसाद,आशीष चौधरी, राजू तिवारी, राजू पांडेय,पवन ओझा,रणधीर सिंह, अंकित सिंह, सिंटू सिंह, कुन्दन सिंह, शंकर सिंह,विरेंद्र सिंह, कांति सिंह,गायत्री सिंह, उषा सिंह, आदि थे।

NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *