धनबाद(NIRSA): धनबाद के निरसा में अशोक मंडल को अपने साथ जोड़ने के बाद सांसद ढुल्लू महतो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा ..
निरसा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2024 में JLKM पार्टी के प्रत्याशी रहे श्री अशोक मंडल ने मेरे नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए यूसीडब्ल्यूयू (एटक) की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर उनका स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि यूनियन से जुड़े हर कार्यकर्ता के सम्मान और अधिकारों की रक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है। निरसा के मजदूरों के साथ किसी भी प्रकार के शोषण के खिलाफ हम मजबूती से खड़े रहेंगे।
अब सवाल है कि पिछले बार जयराम की पार्टी ,उसके पहले झामुमो की टिकट पर निरसा चुनाव लड़ चुके अशोक मंडल क्या अगली बार बीजेपी में नज़र आयेंगे..भविष्य में क्या निरसा के उम्मीदवार होंगे..तब भला पूर्व मंत्री अपर्णा सेन गुप्ता और गणेश मिश्रा जैसे बड़े नेताओं का क्या होगा..वैसे जबतक अशोक मंडल बीजेपी में पुनः वापसी नहीं कर जाते तब तक कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी.. वे पहले भी बीजेपी में रह चुके है..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

