देवघर(DEVGHAR): देवघर में झारखंड ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से ‘Made in USA’ लिखी पिस्टल, एक देसी कट्टा और 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग बिहार के मुंगेर और जमुई से अवैध हथियार लाकर झारखंड के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करते थे। दोनों आरोपियों पर पहले से हत्या और रंगदारी जैसे कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल ATS रिमांड पर लेकर पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

