नारी सम्मान केवल भाषणों का ‘जुमला’ नहीं, आचरण की ‘कसौटी’ होनी चाहिए!असली सशक्तिकरण घर से शुरू होता है, बंद कमरों के भाषणों से नही। जिलाध्यक्ष संतोष…

नारी सम्मान केवल भाषणों का ‘जुमला’ नहीं, आचरण की ‘कसौटी’ होनी चाहिए!असली सशक्तिकरण घर से शुरू होता है, बंद कमरों के भाषणों से नही। जिलाध्यक्ष संतोष…

धनबाद(DHANBAD): 10 बजे सुबह झरिया राम लाॅज में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा BLA-2 संवाद प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा मोदी जी कहते हैं
“नारी सब भूल जाती है, अपना अपमान कभी नहीं भूलती।”
धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ​ संतोष कुमार सिंह ने कहा
“यह मोदी जी से बेहतर कौन जान सकता है?
​मणिपुर की दो बेटियों को आदमखोरों की भीड़ ने नोचा, आप मोदी जी चुप रहे।


हाथरस में एक गुड़िया को ढाई बजे रात को केरोसिन डालकर जला दिया गया, आप मोदी जी चुप रहे।
​उन्नाव में आपके MLA ने बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किया, उसके परिवार की हत्या की, आप मोदी जी चुप रहे।
​लखीमपुर में आपके नेता ने निर्वाचित महिला का चीरहरण किया, आप चुप रहे।
​इस देश की सबसे होनहार बेटियाँ सड़कों पर घसीटी गईं, जिस छाती पर वो मेडल लेकर आती हैं, उनको बूटों के तले रौंदा गया, आप चुप रहे।
​अंकिता भंडारी के साथ जो हैवानियत हुई, पूरा का पूरा उत्तराखंड सड़कों पर उतर आया न्याय की मांग करते हुए, दोषी और आरोपी बीजेपी का नेता और उसका बेटा था, आप चुप रहे।


आप किस मुँह से महिला सम्मान की बात करते हैं?” कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष श्याम कुमार साव ने की।
प्रशिक्षण सत्र में मुख्य प्रशिक्षक डॉ. संतोष राय ने SIR से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने नियुक्त BLA-2 कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि हर परिस्थिति में सही मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना सुनिश्चित करें तथा किसी भी विशेष स्थिति में तुरंत जिला कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त करें।

कार्यक्रम के दौरान धनबाद जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष झरिया विधानसभा प्रभारी शाहीद कमर ने केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा और आक्रामक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार न केवल जनविरोधी है बल्कि लगातार महिला विरोधी नीतियां अपनाकर देश की आधी आबादी के अधिकारों को कमजोर कर रही है।
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर देश को गुमराह किया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और भागीदारी सुनिश्चित करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं इस सरकार की नाकामी का स्पष्ट प्रमाण हैं। झारखंड कांग्रेस नेता मुख्तार खान ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र की संस्थाओं को कमजोर कर जनता की आवाज दबाने का काम कर रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और समान अवसर की पक्षधर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और घर-घर जाकर जनता को सरकार की सच्चाई बताएं।

उन्होंने झरिया क्षेत्र के युवाओं और विशेषकर महिलाओं के रोजगार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि आने वाले दिनों में जिला कांग्रेस ठोस आंदोलन और पहल के जरिए रोजगार सृजन और महिला सशक्तिकरण को लेकर संघर्ष तेज करेगी।
कार्यक्रम का संचालन कृष्णा पटेल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बिरेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुखतार खान, शाहीद कमर, आशिश सिंहा अरबिंद सैनी, भोला सिंह, राम जी सिंह, भगवान दास,अजित भट्टाचार्य , अशोक मालाकार, अफताब आलम, कृष्णा पटेल, अशोक बरनवाल,अजीत कुमार , बिरेंद्र यादव, बिरेंद्र बहादुर, सुरज वर्मा, सुमन देवी, प्रिती वर्मा ,कुंदन मोदक, चंदन मोदक, भोला यादव, अशलम , जमालूदीन, फैज अहमद, मो.जुबैर, अशोक यादव,अशोक चंद्रवंसी.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *