दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर कोई भी समझौता अभी तक नहीं हुआ है। इसी बात को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान की आलोचना की है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘ईरान अपने मामलों को ठीक से संभाल नहीं पा रहा है। उन्हें पता ही नहीं है कि परमाणु-रहित समझौता कैसे किया जाता है। बेहतर होगा कि वे जल्द ही समझदारी दिखाएं! राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को चल रही बातचीत को लेकर ईरान के रवैये की आलोचना की है। ट्रंप के पोस्ट से साफ है कि ईरान शांति समझौता करने के लिए परमाणु के मुद्दे को लेकर बैठा है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति-वार्ता परमाणु मुद्दे पर ही अटक रही है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

