टीम इंडिया की बादशाहत खत्म! इंग्लैंड ने पहली बार जीती टी20 सीरीज, चौथे मैच में 9 विकेट से दी मात

टीम इंडिया की बादशाहत खत्म! इंग्लैंड ने पहली बार जीती टी20 सीरीज, चौथे मैच में 9 विकेट से दी मात

इंग्लैंड ने भारत को चौथे टी20 में 9 विकेट से हराकर सीरीज में जीत हासिल कर ली. इंग्लिश टीम ने 3-0 की बढ़त बना ली. यह इंग्लैंड की भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में पहली जीत रही. लंबे वक्त से चली आ रही टीम इंडिया की बादशाहत खत्म हो गई.

मैच में भारत ने पहले बैटिंग करने के बाद 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए. चेज करते हुए मेजबान इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में सिर्फ 1 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली.  

इंग्लैंड के लिए जीत एकतरफा रही. कप्तान हैरी ब्रूक ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 35 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 79* रन बनाए. इस दौरान फिल सॉल्ट ने उनका साथ देते हुए 42 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्का लगाकर 59* रन स्कोर किए. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 68 गेंदों में 146* रनों की अटूट साझेदाकर कर आसानी से टीम को जीत लाइन पार करवा दी. 

चेज के लिए उतरी इंग्लैंड ने 13 रन के स्कोर पर जोस बटलर के रूप में पहला विकेट गंवाया, जो सिर्फ 08 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने. इसके बाद भारतीय गेंदबाज इंग्लिश बल्लेबाजों के सामने बेबस नजर आए. 

आपको बता दें कि मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम कप्तान के इस फैसले के मुताबिक नहीं खेल सकी. अय्यर ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 49 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 80 रनों की पारी खेली. 

अय्यर अलावा टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 15 रन, अभिषेक शर्मा ने 16 रन, ईशान किशन ने 04 रन, शिवम दुबे ने 22 रन, तिलक वर्मा ने 11 रन, वाशिंगटन सुंदर ने 05 रन, और अक्षर पटेल ने 01 रन बनाया. इस दौरान इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए. 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *