झरिया के छठ घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया प्रथम अर्घ्य…

झरिया के छठ घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया प्रथम अर्घ्य…

झरिया(JHARIA) ससुरा से आई गइल दीदी जीजा बाड़े बहरा हमार, पहिले पहिले छठ कइली लिहले नईहर से उठाई, आदि छठ गीतों के साथ लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार की संध्या को झरिया कोयलांचल के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया। पर्व के इस अवसर पर छठ घाट जा रहे वर्तियों के बीच घनुडीह ओपी प्रभारी अभिषेक तिवारी एवं मजिस्ट्रेड के रूप में स्थापित माथुर रवानी एवं सहयोगी पुलिस कर्मियों ने छठ वर्तियों के बीच ईख, केला, नारियल, नींबू अगरवाती आदि भेट कर तमाम छठ वर्तियों से आशीर्वाद लिए साथ ही क्षेत्र की जनता के लिए सुख समृद्धि एवं उन्नति के लिए कामना किया, इसके अलावे समाजसेवी दिलीप निषाद हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी अपने पुत्र के साथ मिलकर फल-फूल वर्तियों के बीच भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया ,पर्व के दौरान सभी छठ घाटों पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा कोयलांचल छठमय नजर आया। वहीं जगह- जगह पे छठ गीतों की धुन सुनाई देती रही,
झरिया के राजा तालाब, आनंद भवन तालाब, सिंह नगर तालाब, आईना तालाब, बस्ताकोला गौशाला तालाब, घनुडीह चीन कोठी नदी सहित दामोदर नदी के मोहलबनी घाट पर बड़ी संख्या में व्रती एवं श्रद्धालु पहुंचे। व्रतियों ने पारंपरिक विधि-विधान एवं पूरी श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं आरोग्य की कामना की। इस दौरान व्रतियों के परिजन भी बड़ी संख्या में घाटों पर उपस्थित रहे। घाटों पर छठी मईया के पारंपरिक गीतों एवं भक्तिमय वातावरण से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर रहा।
सोमवार की सुबह उदीयमान भगवान सूर्य को द्वितीय अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
मौके पर घनुडीह ओपी के ए एस आई कुंदन सिंह, गोधल कुजूर, नरेश पासवन,उत्तम कुमार मोदी के आलावे समाजसेवी नवलकिशोर सिंह,दिलीप निषाद, उदय नरायण गुप्ता के आलावे कई समाज सेवी मौजूद थे,

NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *