दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शनिवार को एक बार फिर हंगामे में बदल गया। प्रदर्शन तेज होने पर हालात बिगड़ने लगे, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया।
स्थिति पर काबू पाने के लिए दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इससे पहले सोमवार, मंगलवार और बुधवार को भी जंतर-मंतर के आसपास प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ था।
बता दें कि शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। इसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारी बीच-बीच में पुलिस को भड़काने के लिए ये हरकत कर रहे हैं। सीपी से लेकर एनडीएमसी सेंटर तक प्रदर्शनकारियों का कब्जा है। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई है और आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं।

