छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- लोकतंत्र में युवाओं की आवाज नहीं दबाई जा सकती

छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- लोकतंत्र में युवाओं की आवाज नहीं दबाई जा सकती

पटना: बिहार की राजधानी पटना में छात्र संगठन AISA के विरोध मार्च के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस घटना पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना बेहद दुखद और गलत है

युवाओं की आवाज को लाठियों के दम पर नहीं दबाया जा सकता

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की आवाज को लाठियों के दम पर नहीं दबाया जा सकता। उनका कहना है कि जनशक्ति जनता दल छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। तेज प्रताप ने यह भी कहा कि छात्रों को न्याय, सम्मान और उनके अधिकार दिलाने के लिए उनकी पार्टी आगे भी संघर्ष करती रहेगी।

शक्ति सिंह यादव ने भी घटना को शर्मनाक बताया

आरजेडी नेता और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भी इस घटना को शर्मनाक बताया है. शक्ति यादव ने कहा कि दिल्ली से पटना तक लहूलुहान होते छात्र और धुआं-धुआं होते शहर इस अहंकारी सरकार की तानाशाही के सुबूत हैं.

नीट धांधली पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी मांगने वाले नौजवानों और हमारी बेटियों पर लाठियां और आंसू गैस के गोले बरसाना बेहद शर्मनाक है. शक्ति यादव ने कहा कि पुलिसिया गुंडई और बहनों के साथ हो रही अभद्रता लोकतंत्र के लिए कलंक है. पटना और दिल्ली में हुई इस बर्बरता की उन्होंने निंदा की. कहा कि सत्ता के नशे में चूर बड़बोले सत्ताधीश अगल-बगल के देशों से कुछ सीख लें. 

लोकतंत्र में बातचीत से हल निकलता है, लाठियों से नहीं

उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में बातचीत से हल निकलता है, लाठियों से नहीं. अगर छात्रों का यह आंदोलन पूरे देश में भड़का, तो याद रखना- सत्ता प्रतिष्ठान को मुंह छिपाने की जगह नहीं मिलेगी. छात्रों के भविष्य से खेलना बंद करो और धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त करो.”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *