पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL): पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा सवाल उठ रहा है—क्या मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पारंपरिक मुस्लिम वोट बैंक अब कमजोर पड़ रहा है?
हाल के चुनावी रुझानों और दूसरे राज्यों के नतीजों ने इस चर्चा को और तेज कर दिया है।
असम, बिहार और महाराष्ट्र के चुनावी परिणामों ने संकेत दिए हैं कि मुस्लिम वोट अब पहले की तरह एकतरफा नहीं रह गया है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि इसका असर बंगाल की करीब 160 सीटों पर पड़ सकता है, जहां मुस्लिम वोट निर्णायक भूमिका निभाता है।
अब मुकाबला सिर्फ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच ही नहीं, बल्कि छोटे दलों और स्थानीय समीकरणों के बीच भी बनता दिख रहा है।
कुछ क्षेत्रों में इंडियन सेक्युलर फ्रंट और अन्य क्षेत्रीय ताकतें भी मुस्लिम वोटों में सेंध लगाने की कोशिश कर रही हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अगर वोटों का बंटवारा होता है, तो इसका सीधा फायदा विपक्षी दलों को मिल सकता है।
अब नजर इस बात पर है कि ममता बनर्जी इस चुनौती से कैसे निपटती हैं—
क्या वे अपने पारंपरिक वोट बैंक को फिर से एकजुट कर पाएंगी, या बंगाल की राजनीति में नया समीकरण देखने को मिलेगा?
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

