गोविंदपुर BDO के खिलाफ युवा कांग्रेस का हंगामा, पुतला दहन कर बर्खास्तगी की मांग…

गोविंदपुर BDO के खिलाफ युवा कांग्रेस का हंगामा, पुतला दहन कर बर्खास्तगी की मांग…

धनबाद(DHANBAD): गोविंदपुर प्रखंड की ज्वलंत समस्याओं को लेकर धनबाद जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आदित्य आनंद के नेतृत्व में युवा कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल गोविंदपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचा।

प्रतिनिधिमंडल ने गोविंदपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) से मुलाकात कर झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में कथित अनियमितता रोकने तथा प्रखंड क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों के अविलंब निष्पादन की मांग की।

युवा कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि वार्ता के दौरान BDO द्वारा प्रतिनिधिमंडल के साथ उदंडता पूर्ण व्यवहार किया गया, जिससे कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। इसके विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय परिसर में BDO का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष आदित्य आनंद ने कहा कि गोविंदपुर प्रखंड में भ्रष्टाचार और घूसखोरी चरम पर है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाओं को जानबूझकर लंबित रखकर सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

युवा कांग्रेस ने धनबाद उपायुक्त एवं झारखंड सरकार से गोविंदपुर के BDO को अविलंब बर्खास्त करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में सिंदरी विधानसभा अध्यक्ष युसूफ अंसारी, पिंटू तुरी, कांग्रेस महासचिव शरीफ अंसारी, टिंकू अंसारी, निखिल कुमार, आकाश कुमार यादव, गुलाम मुस्तफा, अनवर अंसारी, तबरेज खान, डी.एन. यादव, सूरज वर्मा, जावेद आकिब, तासीर अंसारी, मंजर आलम, नूर मोहम्मद, सुल्तान शाह, सोहेल परवेज खुर्शीद, खुर्शीद अंसारी, तबरेज अंसारी, असगर अंसारी, जाफर अहमद, असलम अंसारी, नईम अंसारी सहित कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *