अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में शनिवार, 5 सितंबर को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा फ्रेस्नो के उत्तर-पश्चिम इलाके में सिएरा स्काई पार्क एयरपोर्ट के पास हुआ। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।
एयरपोर्ट के पास हुआ हादसा
ABC30 न्यूज ने फ्रेस्नो फायर डिपार्टमेंट के हवाले से बताया कि विमान ब्लाइथ एवेन्यू पर सिएरा स्काई पार्क एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
हादसे के बाद इलाके में तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। अधिकारियों ने फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।
कई एजेंसियां मौके पर पहुंचीं
हादसे की जानकारी मिलते ही कई एजेंसियों की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। इनमें फ्रेस्नो पुलिस डिपार्टमेंट, फ्रेस्नो फायर डिपार्टमेंट, फ्रेस्नो काउंटी शेरिफ ऑफिस और नॉर्थ सेंट्रल फायर डिपार्टमेंट शामिल हैं।
इसके अलावा PG&E की टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारी दुर्घटनास्थल पर मलबे की जांच कर रहे हैं और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटा रहे हैं।
कुछ समय के लिए बिजली भी हुई बंद
PG&E के आउटेज मैप के मुताबिक, विमान हादसे के बाद आसपास के कुछ इलाकों में बिजली चली गई थी। हालांकि, बाद में बिजली की सप्लाई बहाल कर दी गई।
अधिकारियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि विमान किस मॉडल का था और हादसा किस वजह से हुआ।
जांच में जुटे अधिकारी
फिलहाल हादसे की जांच जारी है। अधिकारी विमान के मलबे की जांच करने के साथ-साथ संभावित प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रहे हैं।
सिएरा स्काई पार्क एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और कई एजेंसियां मिलकर दुर्घटना की जांच और राहत-बचाव का काम कर रही हैं।

