केरल में होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

केरल में होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

कांग्रेस सांसद शशि थरूर शुक्रवार को केरल के एक निजी होटल में लिफ्ट में फंस गए। वह कुछ मिनट तक लिफ्ट के अंदर ही रहे। सूचना मिलने पर फायर और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शशि थरूर लिफ्ट से बाहर निकलते समय मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

यह घटना तब हुई जब थरूर तिरुवनंतपुरम में रोटरी क्लब की इंस्टॉलेशन सेरेमनी में शामिल होने के लिए होटल पहुंचे थे। लिफ्ट अचानक फंस गई। अंदर फंसे लोगों ने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद फायर और रेस्क्यू सर्विस को बुलाया गया।

फायर अधिकारियों ने हाइड्रॉलिक स्प्रेडर की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोला और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। बाहर निकलते ही शशि थरूर ने फायर अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आपने बहुत अच्छा काम किया।

थरूर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि लिफ्ट फंस गई थी। हमने सब कुछ कोशिश किया लेकिन काम नहीं बना। फायर और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। चिंता न करें, हम सब ठीक हैं। उन्होंने कहा कि लिफ्ट मैकेनिक और होटल स्टाफ पहले पहुंचे थे लेकिन दरवाजा नहीं खोल पाए, इसलिए फायर टीम को बुलाना पड़ा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *