कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह की एनिवर्सरी पर आरती सिंह का खास सरप्राइज, शेयर कीं यादगार तस्वीरें

कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह की एनिवर्सरी पर आरती सिंह का खास सरप्राइज, शेयर कीं यादगार तस्वीरें

अभिनेता और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर कृष्णा की बहन और अभिनेत्री आरती सिंह ने सोशल मीडिया पर दोनों को खास अंदाज में बधाई दी।

आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कृष्णा और कश्मीरा की कुछ पुरानी और खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में दोनों के साथ बिताए गए कई यादगार पल देखने को मिलते हैं। तस्वीरों के साथ आरती ने अपने भाई और भाभी के लिए प्यार भरा संदेश भी लिखा और उनकी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी की कामना की।

कश्मीरा शाह को बताया कृष्णा की सबसे बड़ी ताकत

एक्ट्रेस ने कश्मीरा शाह को कृष्णा की रक्षक बताते हुए लिखा, ‘आप दोनों का रिश्ता समय के साथ-साथ खास और मजबूत रिश्ता बन गया है. मुश्किल हो या अच्छा दिन, आप दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े रहे हैं, जैसे भाभी कश्मीरा शाह कहती हैं कि वे कृष्णा को सबसे ज्यादा प्यार करती हैं. ये मैंने इन सभी सालों में अपनी आंखों से देखा है.

एक्ट्रेस आरती सिंह ने बताया कि कश्मीरा शाह अभिषेक के लिए पूरी दुनिया से लड़ने के लिए तैयार रहती हैं. उन्होंने लिखा, ‘अगर कोई कृष्णा की तरफ उंगली भी उठाए, तो वे उसके लिए भी लड़ने को तैयार हो जाएंगी. वे सिर्फ उनकी पत्नी नहीं बल्कि उनकी रक्षक और उनकी पूरी दुनिया हैं और कृष्णा भी हर सिचूऐशन में उनके साथ खड़े रहते हैं. ये एक सच्चे रिश्ते की पहचान है. सबसे अच्छे कपल और दोस्त. भाई और भाभी को शादी की सालगिरह की ढेरों शुभकामनाएं. आप दोनों को  बहुत सारा प्यार.

एक्टर और कमेडियन कृष्णा अभिषेक ने भी इंस्टाग्राम के जरिए पत्नी कश्मीरा शाह को सालगिरह की बधाई दी. कृष्णा ने अपने स्टोरीज सेक्शन पर कश्मीरा शाह के मोंटाज वीडियो शेयर किए. इसमें उनके और कश्मीरा शाह के साथ बिताए गए यादगार पल शामिल हैं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *