कुमार सानू के बेटे जान कुमार को हुआ कोरोना, अस्पताल से वीडियो शेयर कर बताया अपना हाल

कुमार सानू के बेटे जान कुमार को हुआ कोरोना, अस्पताल से वीडियो शेयर कर बताया अपना हाल

मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू कोरोना की चपेट में आ गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जान कुमार सानू, जो खुद भी एक सिंगर हैं, उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो शेयर कर अपडेट दिया है। जान कुमार सानू को ऐसे समय में कोविड हुआ है, जब आंध्र प्रदेश में कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। राज्य के कडप्पा जिले में हाल ही 46 साल के एक व्यक्ति की कोविड से मौत भी हो गई।

“चीन से आया मेरा दोस्त, कोविड को सलाम करो”

जान कुमार सानू ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, और लिखा है, ‘चीन से आया मेरा दोस्त, कोविड को सलाम करो।‘ इस वीडियो पर फैंस के कमेंट्स आ रहे हैं और वो सिंगर के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

कोरोना के आ चुके हैं कई वैरिएंट

बता दें कि अभी तक कोरोना वायरस के हजारों वैरिएंट सामने आ चुके हैं, जिनमें अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और ओमिक्रॉन इन सभी वैरिएंट को WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने स्पेशल कैटिगरी में रखा है। 30 जनवरी 2020 को भारत में कोविड-19 का पहला मरीज मिला था। वहीं कोरोना का सबसे पहला मामला दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर में आया था।

बता दें कि जान कुमार सानू की बात करें, तो वह कुमार सानू और उनकी पहली पत्नी रीता भट्टाचार्य के बेटे हैं। कुमार सानू और रीता ने साल 1986 में शादी की थी, पर 1994 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद कुमार सानू ने साल 2001 में सलोनी भट्टाचार्य से शादी कर ली।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *