मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं। लेकिन अब इस दुनिया में नियमों की एंट्री होने जा रही है। केंद्र सरकार ने ‘प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग(Game) एक्ट 2025’ लागू करने का ऐलान किया है, यह नया कानून 1 मई 2026 से पूरे देश में प्रभावी होगा। पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन गेमिंग(Game) का बाजार तेजी से बढ़ा, लेकिन इसके साथ ही यूजर सेफ्टी, पारदर्शिता, रेगुलेशन की कमी जैसे बड़े सवाल भी खड़े हुये।
ऑनलाइन Game पर केंद्र सरकार का नया एक्ट का ऐलान
अब सरकार इन सब पर एक मजबूत फ्रेमवर्क लाना चाहती है। इस कानून को जमीन पर उतारने के लिये सरकार ने एक नई रेगुलेटरी बॉडी बनाई है, Online Gaming Authority of India। यही संस्था अब, गेमिंग(Game) कंपनियों के नियम तय करेगी, उनके कामकाज की निगरानी करेगी एवं यूजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। इस अथॉरिटी के पदेन अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अपर सचिव होंंगे। उनकी अगुवाई में भारत के गेमिंग सेक्टर को सुरक्षित और विश्वस्तरीय दिशा देने की योजना है।
क्या बदलेगा यूजर्स के लिये?
नये कानून के लागू होने के बाद गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा पारदर्शिता, यूजर्स के डेटा और पैसे की बेहतर सुरक्षा एवं फर्जी और अवैध गेम्स पर लगाम लगेगी। यानी अब गेम नियमों के दायरे में एक जिम्मेदार डिजिटल इकोसिस्टम होगा।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

