एशियन चैंपियनशिप में चमकी धनबाद की बेटी, मेयर संजीव सिंह ने किया सम्मानित…

एशियन चैंपियनशिप में चमकी धनबाद की बेटी, मेयर संजीव सिंह ने किया सम्मानित…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद की प्रतिभाशाली बेटी मुस्कान ने ACROBATIC ASIAN CHAMPIONSHIP 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश और झारखंड का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर धनबाद मेयर संजीव सिंह ने अपने आवास सिंह मैनसन में सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मुस्कान ने Acrobatic Rock ‘N’ Roll Acro Swing (Gymnastics) प्रतियोगिता में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में तृतीय स्थान हासिल किया, वहीं एशियन चैंपियनशिप में पांचवां स्थान प्राप्त कर धनबाद सहित पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया। उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

इस अवसर पर मेयर संजीव सिंह ने कहा कि मुस्कान की मेहनत, अनुशासन और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा साबित करना बड़ी उपलब्धि है।

मेयर ने कहा कि धनबाद की बेटियां लगातार हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं और मुस्कान ने अपनी उपलब्धि से जिले को गौरवान्वित किया है। उन्होंने मुस्कान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में वह देश के लिए और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *