डीजीएमएस में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला, धनबाद को मिले नए डीडीजी मंदेकर…

डीजीएमएस में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला, धनबाद को मिले नए डीडीजी मंदेकर…

धनबाद(DHANBAD): खान सुरक्षा महानिदेशालय धनबाद मुख्यालय ने देश भर में डीडीजी, डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। मुख्यालय से जोन तक बड़े फेरबदल की गई है।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के दिशा निर्देश व नियम के तहत यह बड़ा फेरबदल किया गया है।
इसमें में 55 से अधिक अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें उप महानिदेशक से लेकर उप निदेशक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। उदयपुर में तैनात डीडीजी (माइनिंग) रविंद्र तुलसीदास मंदेकर को सेंट्रल जोन धनबाद और धनबाद के डीडीजी मुरलीधर बिदारी को उदयपुर भेजा गया है।

निदेशक (माइनिंग) श्याम मिश्रा धनबाद मुख्यालयसे कोडरमा, नागेश्वरराव नामवरापु हैदराबाद से धनबाद आएंगे। टाम मैथ्यू उदयपुर से सेंट्रल जोन धनबाद रीजन-1, संजय कुमार गिम्मेडी सीतारामपुर से सेंट्रल जोन धनबाद रीजन-2 और कुमार राजीव कृष्ण कुमार वाराणसी से धनबाद रीजन-3 भेजे गए।
कोडरमा के नवा प्रकाश देओरी गाजियाबाद, चाईबासा के राकेश रमेश्वर मिश्रा पारासिया जाएंगे। उप निदेशक निलिप मलिक धनबाद से भुवनेश्वर, दीपक कुमार प्रभाकर धनबाद से हैदराबाद, सीएच वेंकटेश धनबाद से भुवनेश्वर भेजे गए।

इलेक्ट्रिकल-मैकेनिकल विंग में निदेशक रघु मेरुगु उदयपुर से धनबाद- टू , संस्कारसना बेहेरा रांची से धनबाद-1, सुरेश कुमार पेदादा धनबाद से धनबाद , अजय कुमार रामनरेश यादव सीतारामपुर से धनबाद जाएंगे।
उप निदेशक विजय हरिदास पाटिल नागपुर से धनबाद आएंगे। अवर सचिव रवि शंकर निराला के अनिल कुमार दास को भी सितारामपुर जोन भेजा गया है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *