उपायुक्त ने किया सर्किट हाउस का औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने किया सर्किट हाउस का औचक निरीक्षण

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज सर्किट हाउस का औचक निरीक्षण किया। झानकारी के मुताबिक उन्होंने परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उसके कायाकल्प के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्किट हाउस के सौंदर्यकरण तथा भवन के रखरखाव के लिए कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सर्किट हाउस के कमरों, लॉबी और वीआईपी सुइट्स का भी निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने परिसर को आकर्षक बनाने के लिए बगीचों को व्यवस्थित करने, नए पौधे लगाने और हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया। साथ में पूरे परिसर, विशेषकर किचन और डाइनिंग एरिया में उच्च स्तरीय साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सर्किट हाउस जिले की छवि को दर्शाता है, क्योंकि यहाँ कई महत्वपूर्ण अतिथि और अधिकारी ठहरते हैं। इसके सौंदर्यकरण और रख-रखाव में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर एनडीसी श्री दीपक कुमार दुबे, जिला नाजिर श्री आनंद कुमार, भवन प्रमंडल, पथ निर्माण व अन्य विभागों के अभियंता उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *