हाजीपुर: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में उधना से दानापुर एवं जयनगर हेतु स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –
1. गाड़ी संख्या 09007/09008 उधना-दानापुर-उधना अनारक्षित स्पेशल (डीडीयू-आरा के रास्ते ): गाड़ी संख्या 09007 उधना-दानापुर अनारक्षित स्पेशल 26.04.2026 (रविवार) को उधना से 01.30 बजे खुलकर सोमवार को 07.54 बजे डीडीयू, 09.24 बजे बक्सर, 10.31 बजे आरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 12.00 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 09008 दानापुर-उधना स्पेशल 27.04.2026 (सोमवार) को दानापुर से 15.00 बजे खुलकर 15.50 बजे आरा, 18.39 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को 01.15 बजे उधना पहुंचेगी ।
2. गाड़ी संख्या 09021/09022 उधना-दानापुर-उधना अनारक्षित स्पेशल (डीडीयू-आरा के रास्ते ): गाड़ी संख्या 09021 उधना-दानापुर अनारक्षित स्पेशल 26.04.2026 (रविवार) को उधना से 14.30 बजे खुलकर सोमवार को 20.54 बजे डीडीयू, 22.24 बजे बक्सर, 23.31 बजे आरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए मंगलवार को 01.00 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 09022 दानापुर-उधना स्पेशल 27.04.2026 (सोमवार) को दानापुर से 04.00 बजे खुलकर 04.50 बजे आरा, 07.39 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को 14.15 बजे उधना पहुंचेगी ।
3. गाड़ी संख्या 09003/09004 उधना-जयनगर-उधना अनारक्षित स्पेशल (डीडीयू-पाटलिपुत्र- हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-दरभंगा-मधुबनी के रास्ते ): गाड़ी संख्या 09003 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल 26.04.2026 (रविवार) को उधना से 00.30 बजे खुलकर सोमवार को 06.54 बजे डीडीयू, 11.03 बजे पाटलिपुत्र, 12.40 बजे हाजीपुर, 15.47 बजे समस्तीपुर एवं 17.17 बजे दरभंगा, 18.54 बजे मधुबनी सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 20.00 बजे जयनगर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 09004 जयनगर-उधना स्पेशल 27.04.2026 (सोमवार) को जयनगर से 23.00 बजे खुलकर मंगलवार को 01.02 बजे दरभंगा, 02.02 बजे समस्तीपुर, 04.32 बजे हाजीपुर, 06.02 बजे पाटलिपुत्र, 09.51 डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को 16.30 बजे उधना पहुंचेगी ।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

