धनबाद जिला अंतर्गत शहरी तकनीकी दक्ष गृह रक्षक नव नामांकन हेतु तकनीकी दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न…

धनबाद जिला अंतर्गत शहरी तकनीकी दक्ष गृह रक्षक नव नामांकन हेतु तकनीकी दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न…

धनबाद(DHANBAD): ​उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार, धनबाद जिला अंतर्गत शहरी तकनीकी दक्ष गृह रक्षक के रिक्त पदों पर नव नामांकन की प्रक्रिया के तहत आयोजित तकनीकी दक्षता परीक्षा आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।

​इस परीक्षा का आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में निर्धारित मानकों के अनुरूप कड़ी निगरानी में किया गया। इस भर्ती प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु तकनीकी रूप से कुशल युवाओं का चयन करना है।

  • ​पारदर्शी चयन प्रक्रिया: संपूर्ण परीक्षा की वीडियोग्राफी कराई गई और चयन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पूरी हुई।
  • ​तकनीकी परीक्षण: सफल अभ्यर्थियों ने अपने संबंधित ट्रेड (जैसे- कंप्यूटर ऑपरेटर, चालक, इलेक्ट्रीशियन, दर्जी, रसोइया, नाई, माली, धोबी, नर्स आदि) में अपनी कार्यकुशलता और तकनीकी ज्ञान का प्रदर्शन किया।
  • ​शारीरिक और तकनीकी मापदंड: शारीरिक जाँच परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही इस तकनीकी दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर दिया गया था।

तकनीकी दक्षता परीक्षा के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *