इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने बदला अपना X बायो, हटाया ‘केंद्रीय शिक्षा मंत्री’ का पद

इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने बदला अपना X बायो, हटाया ‘केंद्रीय शिक्षा मंत्री’ का पद

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों और युवाओं के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार (25 जुलाई 2026) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इस्तीफे के कुछ ही घंटों बाद धर्मेंद्र प्रधान ने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट की प्रोफाइल भी अपडेट कर दी।

उन्होंने अपने बायो से ‘केंद्रीय शिक्षा मंत्री, भारत सरकार’ की जानकारी हटा दी। अब उनके X प्रोफाइल में सिर्फ ‘MP (LS), Sambalpur. Views personal. RTs not endorsement’ लिखा हुआ है। यानी अब उनके प्रोफाइल में उन्हें केवल संबलपुर से लोकसभा सांसद के रूप में दिखाया गया है।

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया था इस्तीफे

बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार (25 जुलाई, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. उनकी तरफ से यह बड़ा कदम केंद्र सरकार और जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच तीसरे दौर की बातचीत से पहले कुछ घंटे पहले उठाया गया. प्रधान ने अपने एक्स पोस्ट में अपने इस्तीफे की तस्वीरें भी शेयर कीं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *