इबोला को लेकर केंद्र सतर्क, सभी राज्यों के साथ हुई हाई लेवल समीक्षा बैठक…

इबोला को लेकर केंद्र सतर्क, सभी राज्यों के साथ हुई हाई लेवल समीक्षा बैठक…

DESK: Ebola Virus Disease को लेकर तैयारियों और प्रतिक्रिया उपायों की समीक्षा के लिए बुधवार को केंद्र सरकार ने उच्चस्तरीय बैठक की।
बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव Punya Salila Srivastava ने की, जिसमें सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिव शामिल हुए।

Ministry of Health and Family Welfare ने स्पष्ट किया है कि भारत में अब तक इबोला वायरस रोग का कोई मामला सामने नहीं आया है।
हालांकि, World Health Organization द्वारा इबोला को अंतरराष्ट्रीय चिंता की सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित किए जाने के बाद देशभर में निगरानी और तैयारियों को और मजबूत किया गया है।
बैठक के दौरान राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आगमन-पूर्व और आगमन-पश्चात जांच, पृथकवास व्यवस्था, रोगी प्रबंधन, रेफरल प्रणाली और लैब जांच से जुड़े दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने समय पर रिपोर्टिंग, समन्वित निगरानी और चिन्हित स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों पर विशेष जोर दिया।
सभी संबंधित मंत्रालय और विभाग भी स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर रोकथाम और निगरानी उपायों पर काम कर रहे हैं।

केंद्र सरकार ने कहा कि भारत के पास वर्ष 2014 में अफ्रीका में फैले इबोला प्रकोप से निपटने का अनुभव है और उसी आधार पर एहतियाती कदम मजबूत किए जा रहे हैं।
सरकार ने लोगों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन जरूर करें।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *