दुर्गापुर(DURGAPUR): राज्य सरकार की पहल पर 1 जून से सरकारी बसों में महिलाओं के लिए पूरी तरह मुफ्त यात्रा सेवा शुरू हो गई है। सोमवार सुबह से ही पूरे राज्य में यह नया नियम लागू हो गया है। इसके चलते सरकारी बसों में सफर करने पर महिला यात्रियों को अब कोई किराया नहीं देना पड़ रहा है।
परिवहन विभाग के निर्देश के मुताबिक, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई भी वैध पहचान पत्र दिखाने पर महिला यात्रियों को मुफ्त टिकट मिल रहा है। बस के कंडक्टर पहचान पत्र की जांच करके ‘जीरो वैल्यू टिकट’ दे रहे हैं। नई सेवा शुरू होने से महिला यात्री खुश हैं। उनके मुताबिक, रोजाना काम, शिक्षण संस्थान या अन्य जरूरतों के लिए आने-जाने में यह पहल आर्थिक रूप से बड़ी मदद करेगी।
विधायक लक्ष्मण घड़ुई ने कहा, राज्य सरकार की यह पहल महिलाओं का सफर और आसान व किफायती बनाएगी। सेवा सुचारू रूप से चले, इसके लिए प्रशासन और परिवहन कर्मियों को नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सोमवार से ही दुर्गापुर समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाएं इस सेवा का लाभ उठाने लगी हैं।
NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

