आसनसोल(WEST BENGAL): आसनसोल के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कल्याणेश्वरी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास और अपने विधायकों के राजनीतिक भविष्य को लेकर प्रार्थना की। बीजेपी नेता सत्यजीत दास ने बताया कि यह पूजा कुल्टी विधायक अजय पोद्दार और बाराबनी विधायक अरिजीत राय के मंत्री बनने की कामना के साथ की गई है।
पूजा के दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों विधायकों के उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्र में बेहतर नेतृत्व की कामना की। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने इसे आस्था और राजनीतिक संकल्प का प्रतीक बताया।
NEWSANP के लिए अतीक रहमान की रिपोर्ट

