आगरा DSS पिटाई मामला: ‘मेरे पति फौजी रहे, RPF जवान घुटनों पर बैठकर माफी मांगें’—पत्नी की मांग

आगरा DSS पिटाई मामला: ‘मेरे पति फौजी रहे, RPF जवान घुटनों पर बैठकर माफी मांगें’—पत्नी की मांग

उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रविवार को करीब एक घंटे तक तनाव का माहौल बना रहा। डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट नरेंद्र चाहर की कथित पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई।

रेलवे कर्मचारी इस मामले में निलंबित किए गए आरपीएफ जवानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वहीं, नरेंद्र चाहर की पत्नी हरेंद्री चाहर ने भी घटना पर दुख और नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उनके पति पहले फौज में रह चुके हैं, लेकिन उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया जैसे वे कोई अपराधी हों। उनके अनुसार, नरेंद्र चाहर ड्यूटी के दौरान एक महिला यात्री की मदद कर रहे थे, तभी उनके साथ मारपीट हुई।

उन्होंने कहा कि उनके पति के साथ हुई घटना का वीडियो पूरे देश ने देखा है और अब उन्हें सिर्फ न्याय ही नहीं, बल्कि उनका सम्मान भी वापस मिलना चाहिए।


पत्‍नी ने आत्‍महत्‍या करने की दी धमकी

हरेंद्री चाहर ने मांग की है कि जिन RPF सिपाहियों ने उनके पति के साथ मारपीट की, वे सार्वजनिक रूप से घुटनों के बल बैठकर माफी मांगें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर हो जाएंगी।

दरसल रविवार सुबह 11 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर एक महिला यात्री की मदद करने को लेकर हुए विवाद के बाद नरेंद्र चाहर के साथ मारपीट हुई थी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चार RPF जवानों को निलंबित कर दिया गया। इस पूरे मामले में महिला यात्री रंजीता राव ने सच्‍चाई बताई है। उनका कहना है कि वह मिठाई खरीदने के लिए स्‍टेशन पर उतरी थीं। इस दौरान ट्रेन चल दी। उनकी सुविधा के लिए डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट नरेंद्र चाहर ने ट्रेन रुकवा दी थी। इस बात को लेकर आरपीएफ कर्मियों ने उनके साथ बहस शुरू कर दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *