
कोलकाता(WEST BENGAL): शनिवार शाम को तृणमूल कांग्रेस के ‘युवराज’ अभिषेक बनर्जी कोलकाता के सोनारपुर में एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की मृत्यु के बाद उसके परिवार के सदस्यों से मिलने गए थे, तब स्थानीय निवासियों ने अभिषेक बनर्जी पर ईंट, अंडे फेंककर हमला कर दिया। हमले में उनकी कमीज और बनियान फाड़ दी गई। इसके विरोध में रविवार को पूरे राज्य में तृणमूल कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आसनसोल शहर के अदालत परिसर में गांधी मूर्ति के पास जिला अध्यक्ष नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती के नेतृत्व में प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय, जामुड़िया विधानसभा के पूर्व विधायक हरेराम सिंह, आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वासिमुल हक, अभिजीत घटक, मेयर परिषद के सदस्य गुरुदास चटर्जी, तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता शाहिद परवेज सहित सभी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दूसरी ओर, कुल्टी विधानसभा के पूर्व विधायक उज्ज्वल चटर्जी के नेतृत्व में कुल्टी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने न्यू रोड इलाके में टायर जलाकर रास्ता जाम करने की कोशिश की। पुलिस द्वारा रोके जाने पर उन्होंने विरोध जुलूस निकालकर नियामतपुर मोड़ पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया।
NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

